सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान ने एक ऐसा अनोखा शहर बनाने की घोषणा की है। जो अपने आप में एक अनोखा शहर होगा। जिसमे रोबोट काम करेंगे और हवाओं में गाडियाँ उड़ेगी।
मिली जानकारी के अनुसार सऊदी अरब 500 अरब डॉलर की लागत से एक ‘फ्यूचरिस्टिक मेगा-सिटी’ का निर्माण करने जा रहा है। ये आधुनिक शहर मिस्र और जॉर्डन की सीमा पर स्थित होगा। बताया जा रहा है कि ये शहर 2025 तक बनकर तैयार हो जाएगा। शहर  आकार लन्दन से 17 गुना बड़ा होगा, इस शहर की ऊर्जा की ज़रूरत सौर और पवन ऊर्जा से पूरी होगी।
इस शहर को नियोम नाम दिया गया है। नियोम के अध्यक्ष क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कहा है कि ये शहर ड्रोन फ्रेंडली और रोबोटिक्स के विकास के लिए एक केंद्र बनकर उभरेगा। शहर के प्लानिंग डॉक्यूमेंट्स में बताया गया है कि शहर में उड़ने वाली टैक्सी होंगी। इसके अलावा बारिश कराने के लिए क्लाउड सीडिंग तकनीक का उपयोग किया जाएगा।
दस्तावेजों में कहा गया है कि रोबोट नौकर विदेशी कामगारों और अमीर निवासियों के घरों की सफाई करेंगें जिसका मतलब है कि अब इंसानों को घर के काम की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। इसके अलावा  सऊदी अरब एक विशालकाय कृत्रिम चंद्रमा भी बनाना चाहता है जो रात रोज चमकेगा।
बता दें कि सऊदी ने रियाद में 2017 फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव सम्मेलन में नियोम के निर्माण की घोषणा की थी। कार्यक्रम में बोलते हुए रोबोटिक्स फर्म बोस्टन डायनेमिक्स के सीईओ मार्क रायबर्ट ने कहा कि मशीनों का इस्तेमाल महानगर में ‘सुरक्षा’ के रूप में भी किया जा सकता है।सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान ने एक ऐसा अनोखा शहर बनाने की घोषणा की है। जो अपने आप में एक अनोखा शहर होगा। जिसमे रोबोट तैनात होंगे और हवाओं में गाडियाँ उड़ेगी।